सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में 22 फरवरी को विधिक सेवा शिविर के मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। मेगा कैंप के सफल आयोजन के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में एडीएम न्यायिक सोहन लाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। विभागीय अफसरों को लाभार्थियों समेत उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।