मानपुर: ग्राम धमोखर में जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने नल जल योजना व कार्यों का किया अवलोकन
Manpur, Umaria | May 9, 2026 ग्राम धमोखर मे मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा उमरिया जिले के जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान एक दिवसीय भ्रमण पर उमरिया पहुंचे जहां से सीधे ताला के लिए रवाना हुए।जहां मंत्री नागर सिंह चौहान ग्राम धमोखर मे नल जल योजना एवं कार्यो का अवलोकन किया।इस दौरान ग्रामीणो ने मंत्री से पानी की आपूर्ति नहीं होने की शिकायत की।