Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

विद्यालयों की स्थायी मान्यता को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन संतकबीरनगर में अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की स्थायी एवं अस्थायी मान्यता से जुड़े नियमों में स्पष्टता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर ने बताया कि प्रदेश के सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को स्थायी मान्यता संबंधी स्पष्ट नियम और प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण कई प्रकार की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा भवन निर्माण, वाहन या अन्य ऋण स्वीकृत करने के लिए विद्यालय की स्थायी मान्यता का प्रमाण मांगा जाता है, लेकिन विभाग की ओर से ऐसा कोई अलग प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता। इसके चलते विद्यालय प्रबंधकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान नियमों के अनुसार यदि किसी विद्यालय की तीन वर्ष की मान्यता अवधि पूरी हो जाती है, तो उसे स्वतः स्थायी मान्यता प्राप्त मानी जानी चाहिए। इसके बावजूद स्पष्ट शासनादेश और प्रमाणन व्यवस्था के अभाव में बैंक एवं अन्य संस्थाएं इसे स्वीकार करने में संकोच करती हैं। अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस विषय में स्पष्ट शासनादेश जारी किया जाए तथा स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रमाणित अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं, जिससे प्रदेश के हजारों विद्यालयों और उनके प्रबंधकों को राहत मिल सके।

MORE NEWS

महिलाओं ने रोड किया जाम

महिलाओं ने रोड किया जाम

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 19, 2026

युवक की ह/त्या के मामले में एसपी का बयान

युवक की ह/त्या के मामले में एसपी का बयान

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 19, 2026

आनंद गौतम हत्याकांड: मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्तआनंद गौतम हत्याकांड: मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के भभनी चौराहे पर चर्चित आनंद गौतम हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी नासिर से जुड़े अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नाई की दुकान के रूप में संचालित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
आनंद गौतम की निर्मम हत्या के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में व्याप्त तनाव और जनाक्रोश को देखते हुएआरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद रही तथा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को कानून के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आनंद गौतम हत्याकांड: मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्तआनंद गौतम हत्याकांड: मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त संतकबीरनगर। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के भभनी चौराहे पर चर्चित आनंद गौतम हत्याकांड के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी नासिर से जुड़े अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नाई की दुकान के रूप में संचालित अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। आनंद गौतम की निर्मम हत्या के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार सक्रिय हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में व्याप्त तनाव और जनाक्रोश को देखते हुएआरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्य आरोपी नासिर की दुकान पर राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया।कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर पुलिस, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद रही तथा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, पुलिस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है।घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है, जबकि स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई को कानून के प्रति सख्त संदेश के रूप में देखा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 19, 2026

संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंद गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में नासिर एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था,

 जिसका आनंद गौतम ने विरोध करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। इसी बात से नाराज नासिर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर आनंद गौतम पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है,

संत कबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आनंद गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह में नासिर एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था, जिसका आनंद गौतम ने विरोध करते हुए उसे समझाने की कोशिश की। इसी बात से नाराज नासिर ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर आनंद गौतम पर हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है,

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 19, 2026

बभनी हत्याकांड: डीएम-एसपी के आश्वासन पर माने परिजन, पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार

संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन और प्रशासनिक प्रयासों के बाद आखिरकार मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए।
जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। 

अधिकारियों के समझाने-बुझाने तथा प्रशासन की ओर से सहायता का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने पर सहमति जताई।

प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराने तथा उनकी दोनों बेटियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

बभनी हत्याकांड: डीएम-एसपी के आश्वासन पर माने परिजन, पोस्टमार्टम के लिए हुए तैयार संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में काफी देर तक चले विरोध-प्रदर्शन और प्रशासनिक प्रयासों के बाद आखिरकार मृतक के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के समझाने-बुझाने तथा प्रशासन की ओर से सहायता का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने पर सहमति जताई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी उपलब्ध कराने तथा उनकी दोनों बेटियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 19, 2026

विद्यालयों की स्थायी मान्यता को लेकर शिक्षकों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन संतकबीरनगर में अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों की स्थायी एवं अस्थायी मान्यता से जुड़े नियमों में स्पष्टता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा है। संघ के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर ने बताया कि प्रदेश के सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों को स्थायी मान्यता संबंधी स्पष्ट नियम और प्रमाण पत्र उपलब्ध न होने के कारण कई प्रकार की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा भवन निर्माण, वाहन या अन्य ऋण स्वीकृत करने के लिए विद्यालय की स्थायी मान्यता का प्रमाण मांगा जाता है, लेकिन विभाग की ओर से ऐसा कोई अलग प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता। इसके चलते विद्यालय प्रबंधकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। संघ ने यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान नियमों के अनुसार यदि किसी विद्यालय की तीन वर्ष की मान्यता अवधि पूरी हो जाती है, तो उसे स्वतः स्थायी मान्यता प्राप्त मानी जानी चाहिए। इसके बावजूद स्पष्ट शासनादेश और प्रमाणन व्यवस्था के अभाव में बैंक एवं अन्य संस्थाएं इसे स्वीकार करने में संकोच करती हैं। अखिल भारतीय असहायिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस विषय में स्पष्ट शासनादेश जारी किया जाए तथा स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए प्रमाणित अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं, जिससे प्रदेश के हजारों विद्यालयों और उनके प्रबंधकों को राहत मिल सके। - Khalilabad News