दारू: बड़का इरगा में 15 साल पुराने जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल
बडका इरगा में 15 साल पुराने जमीनी विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल। दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत इरगा पंचायत के बड़का इरगा गांव में 15 वर्षों से चला आ रहा जमीनी विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। दो सगे भाइयों के बीच दो दिनों तक चले इस हिंसक टकराव में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।