महसी: रमपुरवा में टीवी डिबेट के दौरान सपा-भाजपा समर्थकों के बीच नोकझोंक, पुलिस और पीएसी तैनात
हरदी थाना क्षेत्र के रमपुरवा चौकी चौराहे पर शुक्रवार टीवी डिबेट कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई, जिससे शांतिपूर्वक चल रहा कार्यक्रम रोकना पड़ा। दोनों पक्षों के पदाधिकारियों व मौजूद लोगों ने समर्थकों को समझाकर मामला शांत कराया।