#वायरल #mahasi
बहराइच BIG BREAKING | टीवी डिबेट बना रणक्षेत्र !
डिबेट शो में सपा-भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने, जमकर चले लात-घूंसे !
बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र में एक प्राइवेट चैनल के डिबेट कार्यक्रम के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे और मौके पर हंगामा मच गया।
मामला हरदी थाना क्षेत्र के रामपुरवा चौराहे का बताया जा रहा है।
पूर्व विधायक एवं पूर्व सपा प्रत्याशी के. के. ओझा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना को सुनियोजित बताते हुए मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। साथ ही भाजपा विधायक के इशारे पर घटना कराए जाने का भी आरोप लगाया है।
आरोपों की पुलिस जांच जारी है।
डिबेट में बहस से बात पहुंची हाथापाई तक-वीडियो/घटना ने मचाई हलचल ! Copy By Dinesh Sharma