डुमरांव: डुमरांव विधायक ने डुमरांव के महरौरा गांव में दलितों और गरीबों को शीघ्र आवास योजना देने का विधानसभा में उठाया मुद्दा
Dumraon, Buxar | Feb 28, 2024 डुमरांव विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने आजादी के बाद से महरौरा के गरीबों की हो रही उपेक्षा के मुद्दे को विधानसभा में उठाया। महरौरा महादलितों का एक ऐसा गांव है, जहां के गरीबों को आजादी के 75 साल बाद भी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। आज भी लगभग साठ प्रतिशत 5 आबादी कच्चे मकानों में रह रही है।