Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

एसएसपी के नाम दिया इस्तीफ़ा | 15 June 2026 #bareilly #headconstable #resignation #police #CommunalTensions #shorts

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026

MORE NEWS

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
पूर्व पार्षद व परिजनों पर मारपीट, धमकी और गर्भवती महिला से अभद्रता का आरोप
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में मारपीट और घर में घुसकर उत्पात मचाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार, 22 मई 2026 को दीवार में वाहन टक्कर मारने की शिकायत करने के बाद रंजिशन 11 जून 2026 की रात पूर्व पार्षद (सभासद) रूपेन्द्र पटेल उर्फ बबलू पटेल, उनके पुत्र सौरभ तथा अन्य लोगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें सड़क पर गिराकर मारपीट की। बचाने पहुंची उनकी पत्नी कमला को भी पीटा गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और गर्भवती महिला के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की। पुलिस के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित का कहना है कि थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS

मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार पूर्व पार्षद व परिजनों पर मारपीट, धमकी और गर्भवती महिला से अभद्रता का आरोप बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र में मारपीट और घर में घुसकर उत्पात मचाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के अनुसार, 22 मई 2026 को दीवार में वाहन टक्कर मारने की शिकायत करने के बाद रंजिशन 11 जून 2026 की रात पूर्व पार्षद (सभासद) रूपेन्द्र पटेल उर्फ बबलू पटेल, उनके पुत्र सौरभ तथा अन्य लोगों ने घर के बाहर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें सड़क पर गिराकर मारपीट की। बचाने पहुंची उनकी पत्नी कमला को भी पीटा गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए और गर्भवती महिला के साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता की। पुलिस के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज हो चुका है, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर निष्पक्ष कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026

जाति छिपाकर शादी करने, छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप
पीड़िता ने पति, जेठ व ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की
बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र की रहने वाली स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर पति, जेठ एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर जाति छिपाकर विवाह करने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता का कहना है कि वह ब्राह्मण समाज से संबंध रखती है, जबकि आरोपियों ने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर उससे विवाह किया। शिकायत के अनुसार विवाह के बाद उस पर जबरन मांस-मछली बनवाने और खाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था।
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि उसका जेठ कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
स्वाति शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उस पर समझौता करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। हाल ही में आरोपियों द्वारा उसके परिवार को धमकाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #SSPBareilly

जाति छिपाकर शादी करने, छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप पीड़िता ने पति, जेठ व ससुराल पक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र की रहने वाली स्वाति शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को शिकायती पत्र देकर पति, जेठ एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर जाति छिपाकर विवाह करने, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि वह ब्राह्मण समाज से संबंध रखती है, जबकि आरोपियों ने अपनी वास्तविक जाति छिपाकर उससे विवाह किया। शिकायत के अनुसार विवाह के बाद उस पर जबरन मांस-मछली बनवाने और खाने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और प्रताड़ित किया जाता था। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि उसका जेठ कई बार उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध करने पर उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया गया। पीड़िता का कहना है कि उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। स्वाति शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उस पर समझौता करने और मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। हाल ही में आरोपियों द्वारा उसके परिवार को धमकाने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है। पुलिस से मामले में आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #मुख्यमंत्रीयोगीआदित्यनाथ #SSPBareilly

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026

*गाड़ी के नाम पर 2.55 लाख की ठगी, नाम कराने को कहा तो दी जान से मारने की धमकी*  
*बदायूं निवासी युवक से फतेहगंज पूर्वी में धोखाधड़ी, गाड़ी भी छीनी*  

*फतेहगंज पूर्वी, बरेली।* गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर एक युवक से 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाम कराने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बाद में गाड़ी भी छीन ली। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

प्रदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी कुन्डरा मजरा, थाना हजतपुर, तहसील दातागंज, जिला बदायूं के अनुसार उसने करीब 3 महीने पहले मोहित कार बाजार, फतेहगंज पूर्वी से एक बैगनआर गाड़ी 3,30,000 रुपये में खरीदी थी। बदले में उसने अपनी एक क्यूट कोर मीलर गाड़ी मोहित पुत्र नामालूम निवासी फतेहगंज पूर्वी को 1,10,000 रुपये में दी थी। 

पीड़ित का आरोप है कि उसने उस बैगनार गाड़ी में ही 25,000 रुपये लगवा दिए थे और मोहित के खाते में 1,05,000 रुपये नगद डाले थे। इसके बावजूद उसने लगभग 15,000 रुपये उस बैगनार में और लगाए। इस तरह कुल 2,55,000 रुपये आरोपी को दे दिए। 

कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने मोहित से गाड़ी नाम कराने को कहा तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि "अगर तू ज्यादा बनेगा तो तेरी गाड़ी भी छीन लेंगे।" कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित की गाड़ी भी छीन ली। 

परेशान होकर पीड़ित 08.06.2026 को थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस

*गाड़ी के नाम पर 2.55 लाख की ठगी, नाम कराने को कहा तो दी जान से मारने की धमकी* *बदायूं निवासी युवक से फतेहगंज पूर्वी में धोखाधड़ी, गाड़ी भी छीनी* *फतेहगंज पूर्वी, बरेली।* गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर एक युवक से 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाम कराने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बाद में गाड़ी भी छीन ली। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी कुन्डरा मजरा, थाना हजतपुर, तहसील दातागंज, जिला बदायूं के अनुसार उसने करीब 3 महीने पहले मोहित कार बाजार, फतेहगंज पूर्वी से एक बैगनआर गाड़ी 3,30,000 रुपये में खरीदी थी। बदले में उसने अपनी एक क्यूट कोर मीलर गाड़ी मोहित पुत्र नामालूम निवासी फतेहगंज पूर्वी को 1,10,000 रुपये में दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उसने उस बैगनार गाड़ी में ही 25,000 रुपये लगवा दिए थे और मोहित के खाते में 1,05,000 रुपये नगद डाले थे। इसके बावजूद उसने लगभग 15,000 रुपये उस बैगनार में और लगाए। इस तरह कुल 2,55,000 रुपये आरोपी को दे दिए। कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने मोहित से गाड़ी नाम कराने को कहा तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि "अगर तू ज्यादा बनेगा तो तेरी गाड़ी भी छीन लेंगे।" कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित की गाड़ी भी छीन ली। परेशान होकर पीड़ित 08.06.2026 को थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026

*8 साल के बच्चे को ईंट मारकर तोड़ा दांत, मां से भी मारपीट*  
*मेडिकल-रिपोर्ट के नाम पर चौकी पुलिस ने धमकाया, एसएसपी से शिकायत*  

*बारादरी, बरेली।* हजियापुर में 8 साल के बच्चे को गाली देकर ईंट मारने और शिकायत करने गई मां को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कराने गई पीड़िता को मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने समझौते का दबाव बनाकर धमकाया और रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। 

साजदा पत्नी हनीफ निवासी हजियापुर, निकट खजूर वाली मस्जिद के मुताबिक उनका बेटा अनस 8 साल शाम करीब 7 बजे पुलिया के पास खेल रहा था। तभी रेहान के भाई अलीक ने गाली देकर ईंट मार दी। इससे अनस का होंठ फट गया, नीचे का दांत टूट गया और ऊपर का दांत हिलने लगा। 

शिकायत करने पर अलीक के मामा हसीन, मां महरून निशा व खाला नन्ही ने साजदा को घेरकर ईंट-पत्थरों से पीटा। सिर में चोटें आईं। बारादरी थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने मेडिकल के लिए मॉडल टाउन चौकी भेज दिया। 

आरोप है कि चौकी पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और धमकाया कि "फैसला कर लो, वरना दोनों पार्टियों को बंद कर दूंगा।" मोहल्ले के कई लोगों ने घटना देखी। पीड़िता ने एसएसपी से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #bareillypolice

*8 साल के बच्चे को ईंट मारकर तोड़ा दांत, मां से भी मारपीट* *मेडिकल-रिपोर्ट के नाम पर चौकी पुलिस ने धमकाया, एसएसपी से शिकायत* *बारादरी, बरेली।* हजियापुर में 8 साल के बच्चे को गाली देकर ईंट मारने और शिकायत करने गई मां को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कराने गई पीड़िता को मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने समझौते का दबाव बनाकर धमकाया और रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। साजदा पत्नी हनीफ निवासी हजियापुर, निकट खजूर वाली मस्जिद के मुताबिक उनका बेटा अनस 8 साल शाम करीब 7 बजे पुलिया के पास खेल रहा था। तभी रेहान के भाई अलीक ने गाली देकर ईंट मार दी। इससे अनस का होंठ फट गया, नीचे का दांत टूट गया और ऊपर का दांत हिलने लगा। शिकायत करने पर अलीक के मामा हसीन, मां महरून निशा व खाला नन्ही ने साजदा को घेरकर ईंट-पत्थरों से पीटा। सिर में चोटें आईं। बारादरी थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने मेडिकल के लिए मॉडल टाउन चौकी भेज दिया। आरोप है कि चौकी पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और धमकाया कि "फैसला कर लो, वरना दोनों पार्टियों को बंद कर दूंगा।" मोहल्ले के कई लोगों ने घटना देखी। पीड़िता ने एसएसपी से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। #वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #bareillypolice

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026

चकबंदी लेखपाल ने की लाखों की बसूली, DM के पास पहुंचे दर्जनों पीड़ित किसान, लेखपाल पर लगे बड़ी गड़बड़ी करने के आरोप, बरेली चकबंदी प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

#bareillycity #LandDispute #farmers #LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #farmerslife #kisansupportchallenge #kisan #Lekhpal #bareillydm #newsfeed #NewsAlert #newstoday #YogiAdityanath #BJPGovernment #samajwadipartyofficial #AkhileshYadav #BahujanSamajParty #BahujanSamaj #scstobc #DalitRights #FarmersRights

चकबंदी लेखपाल ने की लाखों की बसूली, DM के पास पहुंचे दर्जनों पीड़ित किसान, लेखपाल पर लगे बड़ी गड़बड़ी करने के आरोप, बरेली चकबंदी प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल #bareillycity #LandDispute #farmers #LatestNews #BreakingNews #NewsUpdate #farmerslife #kisansupportchallenge #kisan #Lekhpal #bareillydm #newsfeed #NewsAlert #newstoday #YogiAdityanath #BJPGovernment #samajwadipartyofficial #AkhileshYadav #BahujanSamajParty #BahujanSamaj #scstobc #DalitRights #FarmersRights

Bareilly, Bareilly | Jun 15, 2026