*8 साल के बच्चे को ईंट मारकर तोड़ा दांत, मां से भी मारपीट*
*मेडिकल-रिपोर्ट के नाम पर चौकी पुलिस ने धमकाया, एसएसपी से शिकायत*
*बारादरी, बरेली।* हजियापुर में 8 साल के बच्चे को गाली देकर ईंट मारने और शिकायत करने गई मां को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मेडिकल कराने गई पीड़िता को मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने समझौते का दबाव बनाकर धमकाया और रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की।
साजदा पत्नी हनीफ निवासी हजियापुर, निकट खजूर वाली मस्जिद के मुताबिक उनका बेटा अनस 8 साल शाम करीब 7 बजे पुलिया के पास खेल रहा था। तभी रेहान के भाई अलीक ने गाली देकर ईंट मार दी। इससे अनस का होंठ फट गया, नीचे का दांत टूट गया और ऊपर का दांत हिलने लगा।
शिकायत करने पर अलीक के मामा हसीन, मां महरून निशा व खाला नन्ही ने साजदा को घेरकर ईंट-पत्थरों से पीटा। सिर में चोटें आईं। बारादरी थाने पहुंची तो इंस्पेक्टर ने मेडिकल के लिए मॉडल टाउन चौकी भेज दिया।
आरोप है कि चौकी पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया और धमकाया कि "फैसला कर लो, वरना दोनों पार्टियों को बंद कर दूंगा।" मोहल्ले के कई लोगों ने घटना देखी। पीड़िता ने एसएसपी से मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #bareillypolice