*गाड़ी के नाम पर 2.55 लाख की ठगी, नाम कराने को कहा तो दी जान से मारने की धमकी*
*बदायूं निवासी युवक से फतेहगंज पूर्वी में धोखाधड़ी, गाड़ी भी छीनी*
*फतेहगंज पूर्वी, बरेली।* गाड़ी खरीद-बिक्री के नाम पर एक युवक से 2.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नाम कराने को कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और बाद में गाड़ी भी छीन ली। पीड़ित ने थाना फतेहगंज पूर्वी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी कुन्डरा मजरा, थाना हजतपुर, तहसील दातागंज, जिला बदायूं के अनुसार उसने करीब 3 महीने पहले मोहित कार बाजार, फतेहगंज पूर्वी से एक बैगनआर गाड़ी 3,30,000 रुपये में खरीदी थी। बदले में उसने अपनी एक क्यूट कोर मीलर गाड़ी मोहित पुत्र नामालूम निवासी फतेहगंज पूर्वी को 1,10,000 रुपये में दी थी।
पीड़ित का आरोप है कि उसने उस बैगनार गाड़ी में ही 25,000 रुपये लगवा दिए थे और मोहित के खाते में 1,05,000 रुपये नगद डाले थे। इसके बावजूद उसने लगभग 15,000 रुपये उस बैगनार में और लगाए। इस तरह कुल 2,55,000 रुपये आरोपी को दे दिए।
कुछ दिन बाद जब पीड़ित ने मोहित से गाड़ी नाम कराने को कहा तो आरोपी गंदी-गंदी गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि "अगर तू ज्यादा बनेगा तो तेरी गाड़ी भी छीन लेंगे।" कुछ दिन बाद आरोपी ने पीड़ित की गाड़ी भी छीन ली।
परेशान होकर पीड़ित 08.06.2026 को थाना फतेहगंज पूर्वी पहुंचा और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#वायरलनयूज़ #BAREILLYNEWS #बरेलीपुलिस