नहर में दिखा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों में दहशत, आज होगा रेस्क्यू
मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र के खरिका गांव के पास कैनाल नहर में एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सोमवार रात कार सवार ग्रामीणों ने नहर किनारे बैठे मगरमच्छ को देखा और उसका वीडियो बना लिया। हेडलाइट की रोशनी पड़ते ही मगरमच्छ पानी में कूद गया। सूचना मिलने पर वन विभाग को अवगत कराया गया। देवरी घड़ियाल केंद्र के अधीक्षक श्याम सिंह चौहान ने बताया कि मंगलवार को टीम मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू करेगी और उसे सुरक्षित रूप से चंबल नदी में छोड़ दिया जाएगा।
#Morena #Sabalgarh #Kharika #Crocodile #ChambalRiver #ForestDepartment #MPNews #MorenaNews #Wildlife