चाईबासा: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी चाईबासा पहुंचे, अधिकारियों के साथ की बैठक , मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के चाईबासा पहुंचने पर परिसदन में उपायुक्त कुलदीप चौधरी , पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर एवं वरीय अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया । राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने चाईबासा के नगरपालिका बंगला विद्यालय और बड़ी बाजार गुदड़ी विद्यालय सदर प्रखंड के उलिहातु विद्यालय और सिंदरी विद्यालय के मतदान केंद्र में बुनियादी आवश्यकता पानी , बिजली , शौचालय , मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि का निरीक्षण किया । इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय में निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक किया ।