लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झींकपानी पुलिस और उत्पाद विभाग ने संयुक्त रूप से छापामारी कर कई लोगों को अवैध रूप से देशी और विदेशी शराब बेचता पाया गया। शराब बेचने वाले सभी छापामारी दल को देखते ही भागने में सफल रहे ।चार लोगों के खिलाफ उत्पाद अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार चौधरी के द्वारा झींकपानी थाना मामला दर्ज कराया गया है।