चाईबासा: पंडरासाली के पुरुनिया और दोपाई गांव के तीन युवकों को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा
दर्ज कराई गई कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि पीड़िता 14 सितम्बर 22 को दोपाई गांव में दोस्त से मिल कर पूर्णिया आ रही थी । तीनों ने जबरन मोटरसाइकिल में बैठा कर दोपाई जंगल ले गए । पुरुणिया निवासी सुखलाल होनहागा उर्फ गब्बर , दोपाई निवासी रामचंद्र तीयू और अनुज प्रताप टीयू दुष्कर्म किया और गांव के पास लाकर छोड़ दिया । उसे किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई ।