चाईबासा: कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल की मांग के लिए जेटेया के कुंदरीझोर में कोल्हान रक्षा संघ द्वारा जनसभा का किया गया आयोजन
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कहा कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल के बिना कोल्हान के आदिवासी मूलवासी का विकास संभव नहीं है । कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल के गठन के लिए कोल्हान रक्षा संघ की ओर से दाखिल मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। वर्ष 2000 में झारखंड का गठन हो जाने के बाद यह मामला अधर में लटक गया। श्री तिरिया ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के दमनात्मक हुकूमत के खिलाफ हुए कोल विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने कोल्हान वासियों के लिए विलकिंसन रूल बना कर संवैधानिक अधिकार दिया । जिसे आज राजनीति षडयंत्र के तहत् इसे समाप्त करने की साज़िश रची जा रही है।