चाईबासा: बासा टोंटो में मालवाहक ट्रक की चपेट में आकर गितिलपी निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक की घटना स्थल पर मौत
बासा टोंटो में मालवाहक ट्रक की चपेट में आ कर मोटरसाइकिल सवार श्याम दास और शिवा भंज की घटना स्थल पर मौत हो गई है । घटना की जानकारी मिलने पर मुफसिल थाना पुलिस पहुंच गई । सरकारी एंबुलेंस से दोनो को सदर अस्पताल लाया गया । चिकित्सकों ने जांच में दोनों को मृत पाया । दोनो व्यक्ति चाईबासा से सटे गितिलपी के रहने वाले थे । घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए ।