चाईबासा: गंजड़ा गांव में खराब पड़े दो चापाकल की मरम्मत करने के लिए ग्रामीणों ने बैठक कर डीसी को दिया मांग पत्र
पेयजल समस्या से परेशान गंजड़ा के ग्रामीणों ने बैठक कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है । गंजड़ा के बनागुटू टोला में ग्रामीणों ने बैठक कर कहा प्रशासनिक उदासीनता के कारण 200 परिवार के लोगों को भीषण गर्मी में दो किलोमीटर दूर नदी से पानी लाना पड़ रहा है । खराब पड़े दो चापाकल की मरम्मत करने के लिए कई बार शिकायत करने के बावजूद मरम्मत नही किया गया है । बैठक में ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए विचार कर डीसी को मांग पत्र देने समाहरणालय पहुंचे ।