बड़हिया: बड़हिया में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण हुआ शुरू
गुरुवार को बड़हिया बीआरसी भवन एवं नगर परिषद सभागार में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. पूर्वाह्न 10 बजे बीआरसी सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, BDO प्रतीक कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की.जबकि नगर परिषद सभागार में सभापति डेजी कुमारी कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी द्वारा शुरूआत किया गया.