खेकड़ा: मुबारिकपुर गांव से उठी आवाज, KT भैया के 'नशा छोड़ो, भविष्य जोड़ो' अभियान को मिला जनसमर्थन, तुलसी की मालाएं वितरित की गईं
Khekada, Bagpat | Sep 10, 2026 बागपत जनपद में नशा मुक्ति अभियान अब एक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। गांव मुबारिकपुर में ‘केटी भैया’ के नेतृत्व में आयोजित विशाल बैठक ने इस मुहिम को नई दिशा दे दी। चौपाल पर जुटी भीड़ में हर उम्र के लोग शामिल थे। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं- जिन्होंने एक स्वर में नशे के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशा सिर्फ एक आदत नहीं