शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार विकास खंड सुलह स्थित भेडूमहादेव की चांदड़ बमियाल पंचायत की दुधला पहाड़ी पर फिर दूध निकला है।यह दूध 1978 के बाद दूसरी बार निकला है। महिलाएं इस स्थान के पास काम कर रही थीं तभी उन्हें दूधनुमा पदार्थ बहता हुआ दिखाई दिया। उन महिलाओं ने इस बारे में गांव के लोगों को सूचित किया।लोगों बाबा बर्फानी के जयकारे लगाने शुरू कर दिए।