हज़ारीबाग: हरियाणा से उड़िसा जा रहे सेव लदा ट्रक चरही चौक पर पलटा
हज़ारीबाग के चरही चौक पर सेव लदा ट्रक पलट जाने से सेव की पेटियां तीतर-बीतर हो गयी। मौके पर चरही पुलिस ने सेव की लूट होने से बचा लिया। घटना के संबंध में ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक नंबर पीबी09एक्स 3272 में 20 लाख की कीमत का सेव लादकर हरियाणा से उड़िसा के लिए चले थे। जैसे ही एनएच 33 चरही चौक पहुंचे। सड़क पर मोटा-मोटा ठोकर था। ठोकर में ट्रक का जंपिंग हुआ।