हज़ारीबाग: हज़ारीबाग़ में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर लगा,
अभी तक जिले में कुल 31887 आवेदन प्राप्त किये गए
आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के प्रत्येक दिन लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को जिले के सभी 16 प्रखंडो व नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इस शिविर के तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक जिले में कुल 31887 आवेदन प्राप्त किये गये है।