हज़ारीबाग: सिविल कोर्ट परिसर में पुलिस ने मॉक ड्रिल का किया आयोजन
हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का विधिवत् आयोजन किया गया। जिसमें कोर्ट परिसर में अचानक हरवे-हथियार से लैस होकर घुसे अपराधकर्मी की सूचना पर इस स्थिति में विधिवत् त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा सकर्तकतापूर्वक सर्च / तलाशी ली गयी, मॉक ड्रिल की यह पूरी प्रक्रिया देखने में वास्तविक जैसा प्रतीत हुआ ।