ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में ट्रांजिट हॉस्टल और एनआईसी सभागार का लोकार्पण
ट्रांजिट हॉस्टल/ऑफिसर्स कॉलोनी के नए आवासीय ब्लॉक और कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार के सौंदर्यीकरण व डिजिटलीकरण का लोकार्पण सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर, विपुल दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा और जिलाधिकारी विशाल सिंह ने किया।