ज्ञानपुर: जिला अस्पताल में बढ़े बुखार, उल्टी-दस्त के मरीज, वार्डों में बढ़ी भीड़
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में बीते दिनों से अस्पताल परिसर में मरीजों की भारी भीड़ देखी जा रही है, बुखार और पेट से जुड़ी बीमारियों के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग ने इस बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएमओ ने साफ सफाई और पानी की गुणवत्ता को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल के ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड तक मरीजों की भीड़ उमड़ी है।