ज्ञानपुर: सराय जगदीश हाल्ट पर रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय जगदीश हाल्ट के पास सोमवार दोपहर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिरनई गांव निवासी 30 वर्षीय हीरालाल गौतम के रूप में हुई, जो चेरापुर स्थित एक गैस एजेंसी में कार्यरत था। वह सुबह घर से निकला था, लेकिन दोपहर में उसका शव महुआरी गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।