ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने 13 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद भदोही पुलिस ने 21 अप्रैल 2025 को 01 वारण्टी समेत कुल 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना भदोही पुलिस ने एक वारण्टी अंकित उर्फ अंतिम को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। वहीं थाना गोपीगंज, चौरी, ऊंज और दुर्गागंज क्षेत्र में शांति भंग की आशंका में 12 अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।