चित्तौड़गढ़: कलक्टर डॉ. मंजू ने सभी सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री तैयार करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर आमजन को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।