पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाटगम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सालकु हेम्ब्रम की आकस्मिक मौत हो गई। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बीडीओ ने मंगलवार को सुबह 3 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गहरा दुःख है।