जमुई: व्यवहार न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी
Jamui, Jamui | Apr 24, 2026 आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से शुक्रवार 1 बजे व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।