देहरादून: NSUI ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर गांधी पार्क देहरादून में केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन,चलाया अभियान
एनएसयूआई ने नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर गांधी पार्क देहरादून में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं हस्ताक्षर अभियान चलाकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।