देहरादून: बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने एश्ले हॉल चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
कांग्रेस ने उत्तराखंड में राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डा. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार अपराध पर काबू करने में पूरी तरह विफल रही है।