देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने डोभाल चौक पर हुई हत्या में शामिल सभी सातों अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा किया दर्ज
रायपुर थाना पुलिस ने 16-06-2024 की रात्रि को डोभाल चौक पर हुई हत्या की घटना में शामिल सभी सातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरूद्ध गैगंस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति का चिन्हिकरण करते हुए सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी।