देहरादून: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज,रायपुर देहरादून में एथलेटिक्स और वॉलीबाल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
एलआईसी की उत्तर-मध्य क्षेत्रीय एथलेटिक्स और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ है। प्रतियोगिता में एलआईसी के विभिन्न प्रदेशों के मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। उत्तर मध्य क्षेत्र के खिलाड़ियों ने सबसे पहले अपने-अपने मंडलों का प्रतिनिधित्व करते हुए मार्च पास्ट किया। वहीं मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता ने सलामी ली।