गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में अपार आईडी निर्माण में निजी स्कूल सुस्त, डीपीओ ने कहा लापरवाही करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
गया जिले में निजी स्कूलों के द्वारा अपार आईडी बनाने में रुचि नहीं दिखाई जा रही है।वर्ष 2025 से अपार आईडी का निर्माण कार्य के लिए अभियान की शुरुआत की गई थीं।जिसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र की स्थाई शैक्षणिक पहचान प्रदान करना है।जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके।