मैहर: मंटोलबा में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
जिला आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में ग्राम मंटोलबा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान जय जोहार के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षो पर प्रकाश डाला।