गढ़ी: बांसवाड़ा: मोर गांव में विश्व हिंदू परिषद का घर वापसी कार्यक्रम, क्षेत्र के 20 अल्पसंख्यक परिवारों ने अपनाया हिंदू धर्म
Garhi, Banswara | Apr 14, 2025 रविवार दोपहर 2 बजे गढ़ी उपखण्ड के मोर गांव के मंगलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा यज्ञ हवन वी हनुमान चालीसा पाठन का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम मे भारत माता मंदिर से रामस्वरूप जी महाराज ने शिरकत की। मिरासी ढाढी परिवार जो बांसवाड़ा डूंगरपुर में निवासरत है कई परिवारों ने आज सनातन सर्व समाज के साथ मिलकर हवन यज्ञ में आहुति देकर सनातनी बने।