दादरी: बिसरख क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर चोर हुए फरार, पुलिस घटना की जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है, जल्दी ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।