दादरी: गौर यमुना सिटी में भगवान श्रीकृष्ण की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति का सफल अनावरण, सांसद हेमा मालिनी रहीं मौजूद
ग्रेटर नोएडा में स्थित गौर यमुना सिटी में रविवार को विश्व की भगवान श्री कृष्ण की सबसे ऊंची मूर्ति का सफल अनावरण किया गया। इस दौरान मशहूर फिल्म अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सांसद हेमा मालिनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।