दादरी: चोटपुर कॉलोनी में मस्जिद में घुसकर चोर ने कीमती सामान चुराया, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोटपुर कॉलोनी में स्थित मस्जिद में घुसकर चोर कीमती सामान चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गया। वहीं चोरी की सारी वारदात मस्जिद में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया है की घटना की जांच की जा रही है, जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।