बालूमाथ: मगध कोलियरी क्षेत्र से अवैध कोयला लदे हाइवा को पुलिस ने किया ज़ब्त
बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने शनिवार कि सुबह अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने मगध कोलियरी क्षेत्र से अवैध कोयला लदी एक हाईवा को जब्त कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध कोयला तस्करों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, पदभार संभालने के तुरंत बाद थाना प्रभारी ने यह कार्रवाई की है l