🧹 छह दिन से सफाई में जुटे युवा, समाजसेवियों ने किया सम्मान 🌺
फरेंदा/बिशुनपुर अदरौना (#महराजगंज)। #मां_लेहड़ा_देवी मंदिर के पीछे स्थित पावही तालाब की बदहाली देखकर टिल्लू यादव के नेतृत्व में युवाओं ने खुद सफाई का बीड़ा उठाया। पिछले छह दिनों से श्रीधर यादव, महेश, मोनू, दीपक, रंजीत, अंगद समेत अन्य युवा लगातार श्रमदान कर तालाब की सफाई कर रहे हैं।
युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और मां लेहड़ा देवी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
युवाओं ने जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से युवा टीम को सम्मानित करने और तालाब की नियमित सफाई व संरक्षण की व्यवस्था कराने की मांग की।
❤️ युवाओं का संदेश साफ है—बदलाव के लिए सिर्फ इंतजार नहीं, पहल भी जरूरी है।
Public maharajganj
#PublicMaharajganj #Maharajganj #Farenda #LehdaDevi #PawahiTalab #SwachhtaAbhiyan #YouthPower #Shramdaan #MaharajganjNews #UPNews #LocalNews #ViralNews #BreakingNews