पटना ग्रामीण: बाहुबली सुनील पांडेय के BJP में शामिल होने पर पटना की सड़कों पर लगे पोस्टर, पूर्व MLA को हत्यारा और खूंखार अपराधी बताया
बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वहीं, अब विरोधियों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय समेत पटना की सड़कों पर सुनील पांडेय के आपराधिक इतिहास से जुड़ा पोस्टर लगाकर बीजेपी को आईना दिखाने की कोशिश की है। पोस्टर में सुनील पांडे की तस्वीर के साथ उन्हें आरा सिविल कोर्ट बम ब्लास्ट का आरोपी लिखा गया है।