पटना ग्रामीण: मशहूर गायक उदित नारायण पहुंचे पटना, सीएम पर लिखी पुस्तक ‘बिहार के गांधी नीतीश कुमार’ के विमोचन कार्यक्रम में होंगे शामिल
रविवार को मशहूर गायक उदित नारायण पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जीवन यात्रा को लेकर लिखी गई पुस्तक ‘’बिहार के गांधी नीतीश कुमार’’ का विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा ऑडिटोरियम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर पुस्तक का विमोचन करेंगे।