देवबंद: अनियंत्रित मालवाहक वाहन डिवाइडर से टकराकर पलटा, चालक घायल; टक्कर से लोहे की रेलिंग भी टूटी
देवबंद में शनिवार को नवीन मंडी के पास एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग भी टूट गई।