इकौना: पूरे दिनामगढ़ कूड़ा घर के पास से गोकशी के 4 अभियुक्त हुए गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार समेत अन्य वस्तुएं बरामद
इकौना पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर 4 आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया। वहीं चारों अभियुक्त बहराइच के साईं पुरवा के निवासी हैं। दरअसल धोबी पुरवा पूरे दिनामगढ़ के धनीराम के द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई थी और बताया था की उनके गोवंश को कुछ अज्ञात लोग चोरी कर ले गए हैं। आखिरकार चारो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं वहीं पुलिस कार्रवाई में जुटी है।