इकौना: गिलौला और मल्हीपुर क्षेत्र के अलग-अलग तीन जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक ने थोड़ा दम, पांच लोग घायल
श्रावस्ती जिले में अलग-अलग तीन स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा। दरअसल गिलौला थाना क्षेत्र में पहली सड़क दुर्घटना हुई जबकि दो सड़क दुर्घटनाएं मल्हीपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है।