इकौना: गिलौला में संचालित न्यू अपोलो पाली क्लीनिक सीज, संचालक नहीं दिखा पाए क्लीनिक से संबंधित जरूरी दस्तावेज
गिलौला में संचालित न्यू अपोलो पाली क्लीनिक को एसडीएम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के द्वारा छापेमारी के दौरान सीज कर दिया गया। दरअसल छापेमारी के दौरान मौके से इलाज करते हुए मरीज भी पाए गए।वहीं जब संचालक से कागजत मांगे गए तो क्लीनिक से संबंधित कोई भी जरूरी दस्तावेज वह नहीं दिखा पाए, जिस पर कार्रवाई की गई।