इकौना: सेमगढ़ा के पास राप्ती नदी से निकले नाले में नहाने के दौरान एक व्यक्ति पानी में डूबा, काफी तलाश के बाद निकाला गया शव
राप्ती नदी से निकले नाले में नहाने के दौरान एक व्यक्ति गहरे पानी में चला गया और डूबकर लापता हो गया। वहीं आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक वह पानी में डूब चुका था। वहीं गोताखोरों के काफी तलाश के बाद पानी में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।