इकौना: थाना समाधान दिवस में जिले भर से आई 83 शिकायतें, 2 का मौके पर निस्तारण, डीएम एसपी ने भी गिलौला व सोनवा में सुनी शिकायतें
थाना समाधान दिवस में जिले भर के थानों से कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से दो शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। वहीं इस दौरान डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी घनश्याम चौरसिया के द्वारा थाना सोनवा और थाना गिलौला पर पहुंचकर शिकायतें सुनी गई। वहीं लंबित शिकायतों को निस्तारित कर संबंधित को फोन पर अवगत कराने के लिए निर्देशित किया गया।